logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में NMRDA की बैठक, नागपुर के विकास कार्यों को लेकर हुए विभिन्न निर्णय


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में नागपुर महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक हुई। इस बैठक मौजूदा और आगामी संपत्तियों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करने के लिए एक समर्पित परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी को मंजूरी दी गई। बैठक में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक कृष्णा खोपड़े और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान सीएम ने नए नागपुर की सड़कों को आउटर रिंग रोड के साथ एकीकृत करने का निर्देश दिया, जिसमें भविष्य में इसे मल्टीमॉडल कॉरिडोर में बदलने का प्रावधान भी शामिल है। इसके साथ ही व्यवस्थित यातायात प्रबंधन, नए मार्गों और फीडर कनेक्टिविटी के लिए एक स्वतंत्र नागपुर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कंपनी के गठन को भी मंजूरी दी गई।

इसके अलावा औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार की नियुक्ति, नागपुर जेल के लिए भूमि हस्तांतरण, दीक्षाभूमि कार्यों को पूरा करना, सीएसआर निधि शीर्ष खोलना, प्राधिकरण के तहत 156 पदों को संशोधित करना और कई चालू परियोजनाओं के लिए नागपुर सुधार ट्रस्ट को निष्पादन एजेंसी के रूप में नामित करना शामिल है।