logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अस्पताल के छठे माले से कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या


नागपुर: बीमारी से परेशान एक व्यक्ति ने जगनाड़े चौथ स्थित सेवन स्टार अस्पताल के छठे माले से कूद कर आत्महत्या कर ली है। मृत व्यक्ति की पहचान संतोष साहू जूनि शुक्रवारी निवासी के रूप में की गई है। मृतक दाल के दलाली का काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सुबह 11 बजे अपनी दो पहिया स्कूटर से अस्पताल में पहुंचा और गाडी पार्किंग में लगाकर सीधे छठे माले पर पहुंच गया। और वहां से नीचे कूद गया। ऊपर जाते समय सीसीटीवी कैमरे में भी दिखाई दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ने  कूदने से पहले जहर भी पिया था।

व्यक्ति के कूदते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। तुरंत युवक को उठाकर अस्पताल के अंदर ले जाया गया, हालांकि, खून ज्यादा बाह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नदनवान पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया। व्यक्ति ने आत्महत्या क्यों की यह अभी सामने नहीं आया है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।