logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

स्क्रब टायफस की वजह से नागपुर में दो और मौतें हुई


नागपुर-कोरोना,स्वाइन फ्लू के बाद नागपुर विभाग में ‘स्क्रब टायफस’ बीमारी बढ़ रही है जिससे चिंता निर्माण हो गयी है.नागपुर के विभिन्न अस्पतालों में पांच मरीजों की मृत्यु हुई है.नागपुर जीएमसी अस्पताल में 1 सितंबर को इस बीमारी के मृत्यु होने की जानकारी निकल कर सामने आयी थी.इसके पहले ग्रामीण भाग में एक मृत्यु होने की पुष्टि हुई थी.इसके बाद मेडिकल अस्पताल में दो मरीजों की इसी बीमारी होने की बात सामने आयी है.

पांच मौतें हुई लेकिन आरोग्य उपसंचालक कार्यालय को जानकारी ही नहीं 
‘स्क्रब टायफस’ से हुई मौतों की संख्या की कोई जानकारी नागपुर स्थित आरोग्य उपसंचालक कार्यालय के पास नहीं है.कार्यालय के पास इस बीमारी के मृत्यु की संख्या की जानकारी शून्य है क्यूंकि उसके पास ऐसी कोई रिपोर्ट ही नहीं आयी है.कार्यालय के मुताबिक उसने कार्यालय के अधीन आने वाले जिलों के स्वास्थ्य विभाग से इस संबंध में रिपोर्ट तलब करने के लिए कहां है.

पूर्व विभाग में अब तक 7 मामले सामने आये 
बीते दो महीने में नागपुर ग्रामीण में इस बीमारी के चार मरीज,चंद्रपुर में एक और गोंदिया में दो मरीज सामने आने की पुष्टि हुई है.गोंदिया में सामने आया एक मरीज मध्यप्रदेश का था.मेडिकल में इस बीमारी के आठ मरीजों के रजिस्ट्रेशन की जानकारी सामने आयी है.