logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दिवाली में घूमने गए दो युवकों की नदी में डूबने से मौत 


नागपुर: दिवाली के मौके पर नागपुर शहर से नजदीक वाकी नदी पर सैर करने गए 12 लोग नदी में नहाने उतरे. उनमें से दो गहरे पानी में डूब गए। यह घटना रविवार दोपहर 1.30 बजे की है। मृतकों की पहचान कुणाल गणेश लोहेकर (24, स्नेहदीप नगर, जरीपटका) और नितेश राजकुमार साहू (22 स्नेहदीप नगर) के रूप में हुई है.पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जरीपटका के 10 से 12 युवकों ने दिवाली के मौके पर पार्टी करने का फैसला किया. उन्होंने  प्रति व्यक्ति 200 रुपये एकत्र किए और उससे खाने-पीने की व्यवस्था की।  रविवार दोपहर एक बजे सभी वाकी नदी पहुंचे। कुछ ही देर में सभी नहाने के लिए नदी में उतर गए। कुणाल लोहेकर और नितेश शाहू दोनों को तैरना नहीं आता था। बावजूद इसके वो पानी में उतरे गहरे पानी में जाने पर दोनों डूबने लगे। डूब रहे दोनों युवकों को कोई बचा नहीं पाया क्यूंकि वह मौजूद किसी को भी तैरना नहीं आता था.घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची।