logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

UCN News की खबर का हुआ असर, नहर निर्माण में कर रहे भ्रष्टाचार पर ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आदेश


नागपुर: विदर्भ पाटबंधारे विकास महामंडल के द्वारा अजनी से चाचेर तक 27 करोड़ रुपए की लागत से शुरू नहर निर्माण प्रक्रिया की जांच शुरू कर दी गई है, तथा कार्यकारी अभियंता केतन अकुलवार ने ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात UCN NEWS से कहीं है।

UCN NEWS के द्वारा 24 मई को नहर निर्माण में प्रचंड भ्रष्टाचार शिर्षक से समाचार दिखाया गया था। UCN NEWS का संज्ञान लेकर विदर्भ पाटबंधारे विकास महामंडल के कार्यकारी अभियंता केतन अकुलवार ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र का दौरा किया। नहर में हो रहें घटिया निर्माण कार्य को देखकर कार्यकारी अभियंता ने तुरंत घटिया नहर निर्माण कार्य खुदाई करने के आदेश दे दिए।

इस नहर निर्माण प्रक्रिया में पाटबंधारे उपविभाग टेकाडी के सहायक अभियंता मुकुंद डांगे तथा डुमरी के सहायक अभियंता रोहित वाघ की भूमिका संदेह के घेरे में है, तथा इन दोनों अधिकारियों की निष्ठा ठेकेदार के प्रति दिखाई दे रही है।