logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

यूसीएन द्वारा ‘विदर्भ शाइनिंग स्टार 3.0’ का भव्य आयोजन, 10वीं-12वीं के मेधावी छात्र हुए सम्मानित


नागपुर: यूसीएन द्वारा 10वीं और बारहवीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किये जाने का क्रम लगातार तीसरे वर्ष भी जारी रहा. शुक्रवार को विदर्भ शाइनिंग स्टार्स के तीसरे सीजन का शहर के सुरेश भट सभागृह में आयोजन हुआ. इस आयोजन में विदर्भ कि की  कई स्कूलों के विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस दौरान जहां लकी ड्रॉ के माध्यम से विद्यार्थियों के उनके उपयोग की वस्तुएं भेंट दी गई तो दूसरी तरफ  कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने विभिन्न विषयों पर छात्रों का मार्गदर्शन किया। 

विदर्भ शाइनिंग स्टार्स इस अपने इस खास कार्यक्रम के माध्यम से यूनिवर्सल केबल नेटवर्क द्वारा विद्यार्थियों का सत्कार किये जाने का क्रम बीते तीन वर्षो से सतत जारी है. इस वर्ष भी विदर्भ शाइनिंग स्टार्स के तीसरे संस्करण का भव्य कार्यक्रम शुक्रवार को नागपुर के सुरेश भट सभागृह में आयोजित हुआ.. इस कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों को उत्साहित किये जाने के ही साथ उनमे नई सकारात्मक ऊर्जा को प्रोत्साहित किये जाना था. हजारो की संख्या में आयोजित विद्यार्थियों के बीच "बैटल ऑफ ब्रिलियंस" क्विज़ का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान यूसीएन ने इस कार्यक्रम के स्पॉन्सर के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके उपयोग की खास भेंट वस्तुएँ भी वितरित की. 

विदर्भ शाइनिंग स्टार्स का मकसद केवल विद्यार्थियों का सत्कार करना भर नहीं रहता बल्कि कोशिश होती है की उन्हें खास विषयो का ज्ञान दिया जाये जिसका इस्तेमाल वो अपने रोजमर्रा के जीवन में कर सके. इसी के चलते कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथियों ने अपने व्याख्यान के माध्यम से अलग-अलग विषयों की जानकारी छात्रों को दी. 

मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों से मुखातिब हुए नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ रविंद्र सिंघल ने विद्यार्थियों को ड्रग्स को लेकर पुलिस द्वारा शुरू ऑपरेशन थंडर की जानकारी दिए जाने के ही साथ छात्रों को अनुशासित जीवन कैसे जीना चाहिए इसके बारे में बताया। तो वही जिला परिषद सीईओ डॉ विनायक महामुनि ने अपने जीवन का उदहारण देते हुए बताया की किस तरह वो सामान्य छात्र होते हुए भी देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी एग्जाम को क्लियर कर आयएएस बने,उन्होंने छात्रों को तनाव रहित जीवन को अपनाने की सलाह छात्रों को दी.

दिल्ली आयआयटी के पूर्व निदेशक और जाने माने शिक्षाविद डॉ डी पी कोठारी,बच्चों की साइकोलॉजी पर लंबे समय से काम कर रहे डॉ राजीव मोहता,कार्डियन हॉस्पिटल के संचालक डॉ निकुंज पवार और विदर्भ क्रिकेट टीम के कप्तान अक्षय वाडकर ने भी उपस्थित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन  किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सल केबल नेटवर्क के संचालक अजय खामनकर और जगदीश पलिया की भी मौजूदगी रही.