logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्धव ठाकरे निराश व्यक्ति है उन पर कमेंट नहीं कर सकता- फड़नवीस


नागपुर-उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर टिप्पणी करते हुए उन्हें निराश व्यक्ति बताया है.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर ठाकरे द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर फडणवीस ने यह जवाबी हमला बोला है.फडणवीस ने नागपुर में कहां कि सत्ता जाने के बाद ठाकरे निराश हो गए है वह ऐसे निराश व्यक्ति पर कोई कमेंट नहीं करेंगे।


नियम के तहत दशहरा रैली की दी जायेगी अनुमति 
मुंबई में होने वाली दशहरा रैली हमेशा से शिवसेना के साथ जुड़ी रही है.लेकिन शिवसेना में दोफाड़ होने के बाद अब असली और नकली शिवसेना का विवाद खड़ा हो गया है.ऐसा कहां जा रहा है की दशहरे के लिए मुंबई के मैदानों को ब्लॉक करके रखा गया है.इस पर फडणवीस ने बोला की सरकार ने किसी मैदान को ब्लॉक नहीं किया है.जो नियम में होगा और सही होगा उसे दशहरा रैली के लिए सरकार के द्वारा अनुमति दी जायेगी।

अन्नाभाऊ साठे का मास्को में पुतला स्थापित किये जाना गर्व की बात 
रशिया के शहर मास्को में स्थित सरकारी लाइब्रेरी में महाराष्ट्र के लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे का पुतला स्थापित किया जा रहा है.मुंबई विश्वविद्यालय और रशिया की सरकारी लाइब्रेरी के सहयोग से यह काम हो रहा है.फडणवीस ने इसे राज्य के लिए गर्व की बात कही है और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के साथ खुद वहां जाने की जानकारी दी है.