logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्धव ठाकरे ने भगवा झंडा छोड़ हरा झंडा थमा, कृष्ण खोपड़े ने कहा- अब एनसीपी में हो जाए शामिल


नागपुर: चुनाव आयोग ने शिवसेना और धनुष बाण का चिन्ह सीज कर लिया है। इसके बाद से भारतीय जनता पार्टी लगातार उद्धव ठाकरे पर हमलावर है। इसी क्रम में पूर्व नागपुर से विधायक कृष्ण खोपड़े ने ठाकरे पर हमला बोला है। खोपड़े ने कहा कि, ठाकरे ने भगवा झंडा छोड़ हरा झंडा थमा लिया है। इसलिए अब उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए।

एकनाथ शिंदे की शिवसेना असली

खोपड़े ने कहा, “चुनाव आयोग द्वारा कल दिए गए फैसले के बाद, उद्धव ठाकरे और अब उनके शेष समर्थकों को एनसीपी में शामिल होना चाहिए। क्योंकि चुनाव आयोग बहुमत के आधार पर फैसले लेता है और एकनाथ शिंदे के पास बहुमत होता है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना असली शिवसेना है।"

"उद्धव ठाकरे ने राकांपा के साथ जाकर हरी झंडी ले ली है, जबकि शिंदे हिंदुत्व के रुख के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जब अंतिम फैसला आएगा तो असली शिवसेना एकनाथ शिंदे की शिवसेना होगी और उन्हें धनुष-बाण का प्रतीक मिलेगा।"