logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया राष्ट्रीय कैंसर इन्स्टिट्युट के 'स्वस्ति निवास' का उद्घाटन, कहा - प्रीमियर रिसर्च इंस्टीट्यूट के रूप में NCI को करेंगे विकसित


नागपुर: आज नागपुर के जामठा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने राष्ट्रीय कैंसर इन्स्टिट्युट के 'स्वस्ति निवास' का भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में शामिल होकर सभी सम्मानित उपस्थित जनों को संबोधित करने के दौरान कहा कि कैंसर पीड़ितों के परिवार को रहने की जगह मिले, इस उद्देश्य से नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के 'स्वस्ति निवास' को तैयार किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पेशेंट केयर और उपचार की दृष्टि से वैश्विक सुविधाओं को यहाँ लाने का प्रयास करने और इस अस्पताल को अच्छी तरह से विकसित करने के लिए नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की पूरी टीम का अभिनंदन।

गृह मंत्री ने कहा कि 'स्वस्ति निवास' के माध्यम से 400 मरीजों और उनके परिवारों के लिए आवास उपलब्ध होगा। इससे इलाज के लिए लंबे समय तक अस्पताल में रहने वाले परिजनों की परेशानियाँ कम होंगी और कैंसर का इलाज अधिक किफायती हो जाएगा। आने वाले समय में हम NCI को एक प्रीमियर रिसर्च इंस्टीट्यूट के रूप में विकसित करने का प्रयास करेंगे।

इस दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर स्थित 'राष्ट्रीय कैंसर संस्थान' का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।