logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अज्ञात आरोपियों ने बिट मार्शल की तीन गाड़ियों को लगाई आग, सीताबर्डी थाने के सामने हुई घटना


नागपुर: शनिवार को सीताबर्डी थाना के धरमपेठ क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों ने शनिवार आधी रात को तीन दो पहिया वाहनों को आग लगा दी। जिसमें तीनों वाहन जलकर खाक हो गई। तीनों वाहन बिट मार्शल अधिकारियों के निजी वाहन थे। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। सबसे महत्वपूर्ण पुलिस थाने के सामने यह घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीताबर्डी पुलिस थाने के अमरावती रोड धर्मपेठ स्थित वसंतराव नाईक झोपड़पट्टी के पास ही पुलिस चौकी है। शनिवार रात हवलदार  मोहन पांडे, दिगांबर मोरे और सिपाही मोहन पराटकर अपनी बीट मार्शल की ड्यूटी पर सरकारी गाड़ी से पेट्रोलिंग कर रहे थे जबकि उन तीनों ने अपनी व्यक्तिगत गाड़ियां धर्मपेठ स्थित पुलिस चौकी के सामने ही पार्क कर खड़ी की थी। नियंत्रण कक्ष से पुलिस को सूचना मिली थी कि चौकी के सामने रखी गाड़ियों में आग लगी है तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने अग्निशमन दस्ते को इसकी जानकारी दी थी जिसके बाद अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियों में लगी इस आग को बुझाया परंतु तब तक ये तीनों गाड़ियां जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। पुलिस ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ आईपीसी की धारा 435 के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।