logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अज्ञात वाहन ने मारी साइकिल सवार को टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत


नागपुर: साइकिल से घर जा रहे एक 45 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पुलिस इलाज के लिए मेडिकल के ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विनोबाभावे नगर, गल्ली न 3 निवासी राजाराम गयाप्रसाद रजक के रूप में की गई है।

पुलिस से  मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान नंदनवन थाना क्षेत्र के वर्धमान नगर में रजक घायल अवस्था में मिले। पुलिस उन्हें तुरंत इलाज के लिए सरकारी मेडिकल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर गई। हालांकि, इलाज के दौरान राजाराम की मौत हो गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।