logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

अविवाहित सर्पमित्र ने विवाहित महिला सर्पमित्र से की छेड़छाड़,शिकायत के बाद आरोपी गिरफ़्तार


नागपुर -नागपुर की एक महिला सर्पमित्र ने अपने परिचित और दोस्त रहे सर्पमित्र पर छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है.पीड़िता की शिकायत के बाद शहर की बेलतरोड़ी पुलिस थाने ने आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है.बेलतरोड़ी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत यादव ने इस मामले को ब्रीफ करते हुए बताया कि मामले की शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों दोस्त और परिचित थे लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के बीच युवक की हरकतों के चलते विवाद हो गया था.महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी युवक न केवल पीड़िता को परेशान करता था बल्कि उसकी फ़ोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा था.


मामले में पीड़ित महिला 41 वर्ष की है और शादीशुदा है। यह महिला बतौर एक्ट्रेस काम करती है और एक फिल्म प्रोडक्शन स्टूडियो से भी जुडी हुई है.इसी स्टूडियो में करीब 8 साल पहले उसकी पहचान आरोपी निखिल से हुई थी। निखिल अविवाहित है और उसी स्टूडियो में म्यूजिक कंपोजर का काम करता था। दोनों के बीच बातचीत से शुरू हुआ सिलसिला जल्द ही दोस्ती में भी तब्दील हुआ। कुछ दिनों बाद दोनों  गहरे दोस्त भी बन गए.इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी निखिल ने अपने पिता को हार्ट अटैक आने का बहाना करते हुए पीड़िता  से ₹70,000 की मदद मांगी थी. पीड़िता ने पैसे देकर उसकी मदद भी कर दी.इसके बाद निखिल अलग-अलग बहाने बनाकर महिला से पैसे ऐंठता रहा। शिकायतकर्ता महिला ने बताया की अब तक आरोपी ने उससे करीब ढाई लाख रुपए ले चुका है। 
निखिल सर्पमित्र के रूप में भी काम करता है और उसने यह हुनर पीड़ित महिला को भी सिखाया है। लेकिन समय बीतने के साथ जब आरोपी की झूठ बोलकर पैसे ऐंठने की बात पता चली तो उससे उससे दूरी बना ली. लेकिन निखिल ने पीड़िता को परेशान करने की नई तरकीब निकालते हुए  महिला के फोटो फेसबुक,व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम के माध्यम से सर्कुलेट करना शुरू कर दिया। इस बात का पता चलते ही महिला ने इस शिकायत से पूर्व भी अपने पति के साथ पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि तब  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर पर्सनल बांड पर ऐसा दोबारा नहीं करने की चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया था। 

लेकिन 2 दिन पहले आरोपी ने दोबारा पीड़िता को अश्लील मैसेज भेज कर तंग करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब निखिल ने गुरुवार को अपनी दोपहिया गाड़ी से महिला का दोबारा पीछा किया और उसके साथ छेड़खानी की।उससे किसी तरह बचकर महिला पुलिस थाने पहुंची और निखिल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.