logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

'I Love Mohammad’ पोस्टरों पर बवाल: राजस्व मंत्री बावनकुले बोले– पुलिस तुरंत करे कड़ी कार्रवाई


नागपुर: उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों में चर्चा का विषय बने I Love Mohammad के पोस्टर नागपुर (Nagpur) में दिखाई देने लगे हैं। कामठी तहसील सहित नागपुर शहर के कई क्षेत्रों में नजर आए इन पोस्टरों ने सार्वजनिक स्थानों (Public Place) पर विवाद खड़ा कर दिया है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने ऐसे पोस्टरों को हटाने और लगाने वालो पर कार्रवाई करने की बात कही है। बावनकुले ने कहा कि, इस तरह के पोस्टर लगाकर माहौल ख़राब करने का काम किया जा रहा है।