logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अजनी स्टेशन से दिसंबर के बाद चल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस, नागपुर स्टेशन की भीड़ होगी कम


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन की बढ़ती भीड़ को कम करने और यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। नागपुर की कुछ प्रमुख ट्रेनों को अब अजनी स्टेशन से चलाने की योजना बनाई जा रही है। 

नागपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या भले ही आठ हो, लेकिन जगह की कमी के कारण ट्रेनों के सुचारु संचालन में दिक्कत आने लगी है ऊपर से स्टेशन के डेवलपमेंट का कार्य भी शुरू है जिसके चलते ट्रेनों को आउटर पर खड़ा रखना अब आम बात हो गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस साल दिसंबर तक अजनी स्टेशन पर 4 नए प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे यहां प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़कर सात हो जाएगी। रेलवे का लक्ष्य है कि इस साल के दिसंबर तक नागपुर से चलने वाली कुछ ट्रेनों की शुरुआत अजनी स्टेशन से की जाए। इसमें नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हो सकती है। साथ ही, बडनेरा और बल्लारशाह रूट की अन्य प्रमुख ट्रेनें और स्पेशल ट्रेनों को भी यहां से चलाने की योजना बनाई जा रही है। 

वर्ल्ड क्लास स्टेशन प्रोजेक्ट के तहत अजनी स्टेशन को विकसित किया जा रहा है जिस से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इतना ही नहीं, गोधनी स्टेशन को भी विकसित किया जा रहा है, जिससे हावड़ा और दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन सुगम होगा। नागपुर के रेल यात्रियों के लिए ये निश्चित ही एक राहत भरी खबर है।