logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर पहुंची वंदे भारत ट्रेन, 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी


नागपुर: नागपुर-बिलासपुर के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को नागपुर पहुंच गई। ट्रेन शाम साढ़े सात बजे नागपुर रेलवे रेलवे स्टेशन पर दाखिल हुई। ज्ञात हो कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को दौर के दौरान हरी झंडी दिखने वाले हैं।

रूट पर चल रहा ट्रायल

दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे ने बिलासपुर और नागपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलने का निर्णय लिया है। जिसके तहत ट्रेन की एक रैक बुधवार को चेन्नई से चलकर बल्लारशाह, गोंदिया के रास्ते बिलासपुर पहुंचा था। ट्रेन शुरू होने के पहले रेलवे द्वारा दोनों शहरों के बीच पर ट्रायल शुरू किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर ट्रेन बिलासपुर से चलकर नागपुर पहुंची।

स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाने की संभावना

भारतीय रेलवे हर ट्रेन को नंबर देती है जिससे उसको पहचाना जा सके। हालांकि, अभी तक वंदे भारत ट्रेन को कोई नंबर नहीं मिला है. जिसके कारण रेलवे द्वारा इसे स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाने की जानकारी सामने आई है।