logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में होने वाले टी-20 मैच के लिए वीसीए ने मांगा 5 करोड़ का इनश्योरेंस


नागपुर- 23 सितंबर को नागपुर के जामठा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मुकाबला शेड्यूल है.दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली सीरीज़ का दूसरा मैच नागपुर में होगा। इस मैच को लेकर विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन ने तैयारियां भी शुरू कर दी है. मैच के लिए टिकट की बिक्री 15 सितंबर से ऑनलाईन और ऑफलाइन शुरू होने की जानकारी वीसीए के सूत्रों ने दी है.मैच को लेकर शुरू तैयारियों के बीच वीसीए ने मैच का इनश्योरेंस कराये जाने का प्रयास भी शुरू कर दिया है.वीसीए के द्वारा पांच बड़ी इनश्योरेंस कंपनियों को प्रपोजल भेजा है.इस अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए वीसीए ने पांच करोड़ रूपए का कवर मांगा है.हालांकि किसी भी कंपनी ने अब तक इस प्रपोजल पर अपनी सहमति नहीं दर्शायी है.

हर मैच का होता है इनश्योरेंस
मौजूदा समय में लगभग हर मैच का इनश्योरेंस लोकल क्रिकेट बोर्ड द्वारा करवाया जाता है.इसके पीछे का मकसद हो जाता है मैच रद्द होने की सूरत में नुकसान का खामियाजा बोर्ड को न भुगतना पड़े और टिकट खरीदने वाले दर्शकों को भी उनके पैसे वापस मिल जाये।

नागपुर में इन दिनों कभी भी बारिश हो जा रही है.और मैच के रद्द होने का प्रमुख कारण अचानक होने वाली बारिश ही होती है.वीसीए की ओर से इनश्योरेंस के आये प्रपोजल के बाद नैशनल इनश्योरेंस कंपनी ने स्थानीय मौसम विभाग को पत्र लिखकर 22,23 और 24 सितंबर का मौसम विभाग का अनुमान मांगा है.यह पत्र 25 अगस्त को लिखा गया था जिसका जवाब देते हुए मौसम विभाग ने मैच के एक हफ़्ते पहले फोरकास्ट दिए जाने की जानकारी इनश्योरेंस कंपनी को दी है.