logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वेदांत-फॉक्सकॉन का प्रोजेक्ट गुजरात चला गया लेकिन टाटा एयरबस का प्रोजेक्ट मिहान में ही-उदय सामंत


नागपुर-वेंदात-फॉक्सकॉन का प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के हाँथ से फिसलकर गुजरात चला गया लेकिन एक बड़ा प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के नागपुर में आने वाले कुछ समय में जरूर आएगा ऐसा भरोषा उद्योग मंत्री ने जताया है.राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत के अनुसार टाटा-एयरबस का प्रोजेक्ट नागपुर के औद्योगिक क्षेत्र मिहान सेज़ में आये इसके लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है.इसके लिए केंद्र सरकार और टाटा समूह से बातचीत शुरू होने की जानकारी भी उन्होंने दी.
टाटा समूह लड़ाकू विमान के उत्पादन के लिए विमान निर्माण क्षेत्र में काम करने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी अपने एक प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी में है.इस परियोजना की लागत 21 हजार करोड़ रूपए बताई जा रही है.इस बड़े प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए देश के कई राज्य अग्रणी भूमिका में है लेकिन उद्योग मंत्री के मुताबिक सरकार यह प्रोजेक्ट नागपुर में शुरू किये जाने को लेकर प्रयास रात है.
गौरतलब हो की बीते कुछ वर्षो में नागपुर के मिहान में एविएशन से जुडी कई परियोजनाओं का परिचालन हो रहा है.खुद टाटा समूह की कंपनी टाल नागपुर में कमर्शियल विमान के बीम बनाने का काम कर रही है.नागपुर को आगामी समय में एविएशन क्षेत्र के निर्माण का केंद्र माना जा रहा है और आगामी संभावनाओं को देखते हुए इस क्षेत्र से जुड़े पाठ्यक्रमों की शुरुवात भी कॉलेजों में हो चुकी है.

वर्ष 2015 में तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने देश में निजी क्षेत्र के सहयोग से देश में निजी क्षेत्र के माध्यम से लड़ाकू विमान तैयार किये जाने का न सिर्फ ऐलान किया था बल्कि टाटा-एयरबस के प्रोजेक्ट को मंजूरी भी प्रदान की थी.इस प्रोजेक्ट के तहत टाटा देश में 50 लड़ाकू विमानों को तैयार करेगा।