logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में सब्जियों के दामों में लगी आग, करेला 120 तो भिंडी-बैगन 100 रूपए प्रति किलो बिक रहे


नागपुर: मानसून की शुरुआत होते ही उपराजधानी नागपुर में सब्जियों के भाव में आग लगी हुई हैं। शहर में सभी सब्जियों के दाम 100 रुपए प्रति किले से ऊपर चल रहे हैं। सब्जियों के बढ़े भाव से एक तरफ जहां पॉकेट पर भार बढ़ गया है, वहीं गृहणियों के किचन का बजट भी बिगड़ गया है।

नागपुर सहित विदर्भ में 15 जून को मानसून दाखिल हुआ, इसके बाद से ही प्रदेश में रुक रुककर बारिश होती रही। उपराजधानी नागपुर में मानसून की दस्तक के साथ ही आम लोगों की जेब पर महंगाई की मार पड़ने लगी है। खासकर सब्जियों के दामों में अचानक आई उछाल ने गृहणियों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के अलग-अलग रीटेल बाजारों में अधिकतर सब्जियां  100 से 120 रुपए प्रति किलो से ऊपर बिक रही हैं, जिससे रसोई का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।

रविवार को  बाजारों में चिल्लर में बिक रही सब्जियों के दामों के अनुसार, 

  • बैगन 100 रुपए किलो
  • भिंडी 80- 100 रूपए किलो
  • करेला 120 रूपए किलो
  • गवार 120 रुपए किलो
  • कुंदरू 120 रुपए किलों
  • बरबटी 80 रुपए किलो
  • शिमला 80 रुपए किलो
  • टमाटर 50 रुपए किलो
  • फुल गोभी 100-120 रूपए किलों 
  • बीन्स 120 रूपए किलों
  • पत्ता गोभी 50 रुपए किलो
  • लौकी 30 रुपए किलो
  • पालक 80 रुपए किलों
  • लाल भाजी 80 रुपए किलो
  • मेथी 100 रुपए किलो बिक रहे हैं।

व्यापारियों और सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, जिन इलाकों में सब्जियों की पैदावार होती है वहां जोरदार बारिश हुई है इस कारण खेतों में फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हुए हैं, जिससे परिवहन और सप्लाई प्रभावित हुई है। नतीजतन, बाजार में सब्जियों की उपलब्धता घटी और दाम आसमान छूने लगे। व्यापारियों का कहना है है आने वाले कुछ हफ्ते सब्जियों के दाम इसी तरह बने रहेंगे।