logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

जुलाई में विदर्भ में जमकर बरसे बादल, सामन्य से 21% अधिक बारिश; गोंदिया में सबसे ज्यादा 56 प्रतिशत बारिश दर्ज


नागपुर: जुलाई महीने में मानसून ने विदर्भ में जबरदस्त वापसी की है। पूरे क्षेत्र में सामान्य से 21 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। गोंदिया, बुलढाणा और यवतमाल समेत अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश से जलाशय लबालब हो गए हैं और किसानों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, अमरावती जिला इस बार भी सामान्य बारिश से पीछे रह गया।

जुलाई 2026 में मानसून ने विदर्भ में जोरदार वापसी करते हुए पूरे क्षेत्र को अच्छी बारिश की सौगात दी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में विदर्भ उपक्षेत्र में कुल 374.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य औसत 309.3 मिमी की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है।

अमरावती को छोड़कर विदर्भ के बाकी 11 जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे अधिक बारिश गोंदिया जिले में हुई, जहां सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक यानी 668.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद बुलढाणा और यवतमाल में सामान्य से 51-51 प्रतिशत अधिक बारिश हुई।

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी एक अनुसार, भंडारा में 482.6 मिमी (33% अधिक), गोंदिया 668.3 मिमी वर्षा (56 प्रतिशत अधिक), वर्धा में 330.5 मिमी (21% अधिक), गड़चिरोली में 519.8 मिमी (19% अधिक), वाशीम में 14 प्रतिशत, नागपुर में 6 प्रतिशत, अकोला में 5 प्रतिशत और चंद्रपुर में 2 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। हालांकि, अमरावती इस बार भी सामान्य बारिश से पीछे रहा। जिले में औसत 268 मिमी के मुकाबले 246.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 8 प्रतिशत कम है।

जुलाई में हुई इस अच्छी बारिश से विदर्भ के प्रमुख बांधों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इससे खरीफ फसलों को संजीवनी मिली है और आने वाले महीनों में सिंचाई एवं पेयजल की उपलब्धता बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह बारिश जारी रहती है, तो कृषि क्षेत्र को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।