मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
नागपुर: उपराजधानी नागपुर में आयोजित मंथन फॉर युवा कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन हुआ। रेशमबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम का हजारों की संख्या में नागरिक और युवा शामिल रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने युवाओं से संवाद किया, वहीं 550 से ज्यादा ढोल ताशा पथक ने एक साथ ढोल बजाकर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।
उपराजधानी नागपुर में 1 अगस्त से शुरू हुआ ‘मंथन फॉर युवा’ अभियान रविवार को भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ। अभियान के दौरान शहर के स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक, तकनीकी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रेशमबाग मैदान में आयोजित समापन समारोह में हजारों की संख्या में युवा और नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मशहूर क्रिकेटर तिलक वर्मा, कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी दिलीप गावित सहित उद्योग, फार्मा और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवा मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ ही छात्रों से संवाद भी किया और अपने राजनीतिक जीवन से जुड़े कई पहलुओं को साझा किया।
कार्यक्रम में बना विश्व रिकॉर्ड

कार्यक्रम के दौरान एक साथ 550 से अधिक ढोल-ताशा पथकों ने प्रस्तुति देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में ढोल-ताशा पथक एक ही स्थान पर एकत्र हुए और एक साथ प्रस्तुति दी। विश्व रिकॉर्ड बनने की घोषणा खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की। इसके बाद मुख्यमंत्री की मौजूदगी में विश्व रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र भी सौंपा गया।
मुख्यमंत्री दिखे गदगद
नागपुर शहर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सफलता से मुख्यमंत्री बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में हमारे बच्चों के जो सपने हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में यह कार्यक्रम और इसमें युवाओं की भागीदारी बेहद आनंददायक है। यह कार्यक्रम इस बात को दर्शाता है कि हमारी युवा पीढ़ी की दिशा क्या है और वह किस ओर आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा,"यह कार्यक्रम पार्टिसिपेशन का प्रोग्राम है। यह प्रोग्राम लोगों को मजबूर करके ऑर्गनाइज़ नहीं किया गया था, बल्कि नौजवान लड़के-लड़कियों ने ऑर्गनाइज़ होकर इसमें हिस्सा लिया। पिछले कुछ दिनों से इस प्रोग्राम के सिलसिले में अलग-अलग मीडिया के ज़रिए नागपुर में कॉम्पिटिशन हुए। इस प्रोग्राम के ज़रिए डेढ़ लाख नौजवानों ने अलग-अलग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया।"
उन्होंने आगे कहा, "आज 20 से 25 हज़ार लोग मौजूद थे। 4 हज़ार से ज़्यादा लड़के-लड़कियों ने यहाँ ढोल-नगाड़ों के साथ हिस्सा लिया और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। लगभग 585 फ्लैग बेयरर्स ने अपनी टीमों के साथ हिस्सा लिया और नया रिकॉर्ड बनाया।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "कुल मिलाकर, यह प्रोग्राम और इसमें पार्टिसिपेशन बहुत अच्छा है कि कैसे हमारे बच्चों के सपने अलग-अलग फील्ड में पूरे हो सकते हैं। यह प्रोग्राम दिखाता है कि हमारे नौजवानों की दिशा क्या है।"
नागपुर शहर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सफलता से मुख्यमंत्री बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में हमारे बच्चों के जो सपने हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में यह कार्यक्रम और इसमें युवाओं की भागीदारी बेहद आनंददायक है। यह कार्यक्रम इस बात को दर्शाता है कि हमारी युवा पीढ़ी की दिशा क्या है और वह किस ओर आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा,"यह कार्यक्रम पार्टिसिपेशन का प्रोग्राम है। यह प्रोग्राम लोगों को मजबूर करके ऑर्गनाइज़ नहीं किया गया था, बल्कि नौजवान लड़के-लड़कियों ने ऑर्गनाइज़ होकर इसमें हिस्सा लिया। पिछले कुछ दिनों से इस प्रोग्राम के सिलसिले में अलग-अलग मीडिया के ज़रिए नागपुर में कॉम्पिटिशन हुए। इस प्रोग्राम के ज़रिए डेढ़ लाख नौजवानों ने अलग-अलग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया।"
admin
News Admin