logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा की आमसभा में मराठी भाषा के मुद्दे पर हंगामा, भाजपा-कांग्रेस पार्षद आए आमने-सामने


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका की आमसभा में मराठी भाषा के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस नगरसेवक अभिजीत झा के हिंदी में बोलने पर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के नगरसेवक आमने-सामने आ गए। खास बात यह रही कि कांग्रेस के ही नगरसेवक केतन ठाकरे ने सदन में मराठी भाषा में बोलने की वकालत की थी, जबकि कांग्रेस के दूसरे नगरसेवक के हिंदी में बोलने पर बीजेपी नगरसेवक आक्रामक नजर आए।

नागपुर महानगरपालिका की आमसभा में मराठी भाषा के इस्तेमाल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हो गई। कांग्रेस नगरसेवक अभिजीत झा के हिंदी में बोलने पर बीजेपी नगरसेवकों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद सदन का माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों के नगरसेवक एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए।

दरअसल, कांग्रेस के नगरसेवक केतन ठाकरे ने सदन में मराठी भाषा में बोलने की वकालत की थी। इसी बीच कांग्रेस के ही नगरसेवक अभिजीत झा द्वारा हिंदी में अपनी बात रखने पर विवाद खड़ा हो गया। बीजेपी नगरसेवकों ने इस मुद्दे को लेकर आक्रामक रुख अपनाया और सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया।

मराठी भाषा को लेकर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते राजनीतिक टकराव में बदल गया। आमसभा में कुछ देर तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के नगरसेवकों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही। अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर नागपुर की सियासत में भी चर्चा तेज हो गई है।