logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’


नागपुर: पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी द्वारा महिलाओं की सामाजिक पहचान और अधिकारों को लेकर दिए गए बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। फडणवीस ने राहुल गांधी की भूमिका को दोहरी बताते हुए सवाल उठाया कि अगर वे महिलाओं के अधिकारों की बात करते हैं, तो संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले कानून का विरोध क्यों करते हैं?

राहुल गांधी ने कार्यक्रम में कहा था कि महिलाओं को अक्सर बेटी, पत्नी या मां की भूमिका से ही देखा जाता है, जबकि उनकी पहचान केवल इन भूमिकाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उनके अधिकारों की बात की थी।

फडणवीस ने साधा निशाना
राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि संसद में 33 प्रतिशत महिला सांसद पहुंचें, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी इसका विरोध करते हैं। फडणवीस ने कहा कि पुणे में महिलाओं के अधिकारों की बात करना और महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करना दोहरी भूमिका है।

फडणवीस ने आगे कहा कि महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं को अधिकार देने वाला क्रांतिकारी निर्णय है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि “उनके खाने के दांत अलग और दिखाने के दांत अलग हैं।”

कांग्रेस पर भी हमला
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को दिशाहीन पार्टी बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के नेताओं का काम केवल मीडिया के सामने आकर अलग-अलग मुद्दों पर बयान देना और सत्ताधारियों की आलोचना करना रह गया है। फडणवीस ने आदिवासी विद्यार्थियों के लिए महाराष्ट्र सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार विद्यार्थियों को आवास, भोजन और पढ़ाई के लिए विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध करा रही है।