logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामझूला पर राहगीर को घेरा, मोबाइल-नकदी झपटी और हो गए फरार! 48 घंटे में पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा


नागपुर: नागपुर के गणेशपेठ इलाके में हुई जबरी चोरी की वारदात का क्राइम ब्रांच की चैन स्नैचिंग विरोधी पथक ने महज 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। रामझूला पुल पर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे एक व्यक्ति को रोककर उसका मोबाइल और नकदी जबरन छीनकर फरार होने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और  नकद, कुल बरामद किया गया है।

नागपुर के रामझूला पर सुबह के वक्त हुई जबरी चोरी से हड़कंप मच गया था। पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले शिकायतकर्ता मध्यप्रदेश जाने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान रामझूला पुल पर आरोपियों ने उसे रोककर उसके पास मौजूद मोबाइल और नकदी कथित तौर पर जबरन छीन ली और मौके से फरार हो गए।
मामला गणेशपेठ पुलिस थाने में दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच की चैन स्नैचिंग विरोधी दस्ते, ने समानांतर जांच शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का पता लगाया और 48 घंटे के भीतर चार आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात कबुल की, जिसके बाद उनके कब्जे से 2 मोबाइल फोन और  नकद बरामद किए गए।गिरफ्तार आरोपियों में विनोद उर्फ मायकल  गर्जेश मालाकार, कन्हैया  मालाकार और राहुल उर्फ पगला मालाकार शामिल हैं। जांच के अनुसार, मुख्य आरोपी विनोद उर्फ मायकल के खिलाफ पूर्व में भी गणेशपेठ थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं तथा उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। सभी आरोपियों को वैद्यकीय जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गणेशपेठ पुलिस के हवाले कर दिया गया है।