logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चंद्रशेखर बावनकुले ने राहुल गाँधी के कार्यक्रम को बताया नौटंकी, कहा- छात्रों का इस्तेमाल कर खुद और कांग्रेस को बचाने का कर रहे प्रयास


नागपुर: कांग्रेस नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) आज पुणे (Pune) में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों और युवाओं से संपर्क साधने वाले हैं। कांग्रेस नेता (Congress Leader) के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) हमलवार है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने कांग्रेस नेता के आंदोलन को नौटंकी करार दिया है। बावनकुले ने कहा कि, "कांग्रेस और राहुल गाँधी छात्रों का इस्तेमाल कर खुद को बचाने में लगे हुए हैं। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने यह बात कही। इसी के साथ उन्होंने राहुल पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप भी लगाया। 

बावनकुले ने कहा कि, राहुल गांधी खुद की समाप्त होती कांग्रेस को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर वह अपनी पार्टी को पुनर्जीवित करने के प्रयास में लगे हुए हैं। सही में यह राजकीय उद्देश्य को पूरा करने के लिए छात्रों को गुमराह करने का प्रयास है। एक तौर पर यह सीधा नौटंकी है।" उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस युवाओं को आंदोलन में लाकर हिंसा करवाने का प्रयास कर रही है। वह यह चाहती है युवा भड़ाकर कुछ ऐसा करें जिससे लाठीचार्ज हो और इसका फायदा चुनाव में उसे मिले। राजस्व मंत्री ने कांग्रेस पर युवाओं को भड़काने का आरोप भी लगाया।

राणा ने मिली राज्यसभा को छोड़ी 
नवनीत राणा के नाराज होने की चर्चा को चंद्रशेखर बावनकुले ने ख़ारिज करते हुए कहा कि, अमरावती दौरे के दौरान राष्ट्रीय इंजीनियरिंग की बैठक थी, जिसमें केवल मैं उपस्थित रहा.  उनके न रहने का कोई मुद्दा नहीं है। और रही बात नाराज होने की तो मुझे नहीं लगता नवनीत राणा नाराज है। उन्होंने मिली हुई राज्यसभा की सीट छोड़ी है।"

बावनकुले ने आगे कहा, "एनसीपी ने उन्हें सीट ऑफर की, लेकिन उन्होंने अपने हिंदुत्व के मुद्दे पर पार्टी के मुद्दे पर उन्होंने वह सीट छोड़ दी। एक युवा सांसद के तौर पर किया उनका काम सभी को पता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, उनका पूरा जीवन भाजपा में बीतेगा। इसलिए उनके खिलाफ कोई भ्रम न फैलाये।"