logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ का पहला एलजीबीटी अस्पताल नागपुर में शुरू, 5000 से ज्यादा लोगों की समस्या होगी दूर


नागपुर: शहर के एलजीबीटी समुदाय के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम रहा। पिछले कई सालों ने की जारी मांग आज पूरी हो गई। शहर में इस समुदाय का एक अलग से अस्पताल का आज शुभारंभ हुआ है। मोहन नगर में बने इस क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है।

5000 से अधिक लोगों को मिलेगा फायदा

एलजीबीटी समुदाय मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझता रहा है। वहीं स्वास्थ्य को लेकर लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ता था। यह समुदाय लगातार  अगर वह सामान्य अस्पतालों में गया तो वहां उन्हें हिन् भावना से देखा जाता था। वहीं अब इस अस्पतालों के शुरू हो जाने के बाद नागपुर सहित पूरे विदर्भ के पांच हज़ार से अधिक लोगों को इसका फायदा मिलने वाला हैं और उनके स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं दूर होंगी।

मिलेगी हर स्वास्थ्य सुविधा

सारथी ट्रस्ट के सीईओ निकुंज जोशी ने कहा, "इस क्लीनिक में डॉक्टर और नर्स की व्यवस्था की गयी है. साथ ही यहाँ मरीजों के प्राथमिक जांच और परामर्श की कई सुविधा उपलब्ध कराई  है. यहाँ आने वाले मरीजों को HIV के साथ, सर्दी-खांसी, बुखार, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, जैसी बीमारी पर भी मार्गदर्शन किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, " शुरवाती जाँच के बाद गंभीर बिमारी होने पर बड़े अस्पताल में रेफर करने की सुविधा है। एलजीबीटी समुदाय की ओर से लंबे समय से अपने लिए एक अलग क्लिनिक अस्पताल की मांग करता आया था। लिहाजा अब यह क्लिनिक शुरू होने से समुदाय में खुशी का माहौल है।"