logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वीडियो-मिलिए 125 साल के स्वामी सर्वानंद सरस्वती से जिनकी फुर्ती किसी युवा को शर्म से पानी-पानी कर दे


नागपुर- आर्य समाज के प्रचारक  और इन दिनों लुधियाना में रह रहे स्वामी सर्वानंद सरस्वती का दावा है की उनकी उम्र 125 बरस की है.उनके इस दावे की पुष्टि करता कोई सबूत तो नहीं है लेकिन आधार कार्ड और पासपोर्ट जो दस्तावेज उनके पास है उसके अनुसार भी माने तो उनकी उम्र 104 बरस की है.उनके आधार कार्ड में उनके जन्म का वर्ष 1918 का है.अगर इस तारीख को भी देखे तो वह मौजूदा समय में औसत आयु जीने वाले किसी शख़्स से ज्यादा उम्रदराज है.लेकिन स्वामीजी की उम्र इतनी होना दिलचप्स नहीं है.बल्कि वो आज भी जितने चुस्त दुरुस्त है यह अधिक दिलचप्स है.इस उम्र में भी उनकी फुर्ती कुछ इस तरह का है की अच्छे से अच्छा युवा शर्मा जाये और शरीर की लचक कुछ इस तरह की है की जिम में घंटों पसीना बहाने वाले युवा भी शर्मा जाये। अपने लंबे और स्वस्थ जीवन का मंत्री स्वामी सर्वानंद योग और संतुलित प्राकृतिक आहार को मानते है.उनके मुताबिक वो सिर्फ गाय का दूध,फ़ल और कंदमूल खाते है.दिन में सिर्फ एक बार एक ग्लास पानी पीते है.
लगभग 10 वर्ष की आयु में घर छोड़ने वाले स्वामी सर्वानंद आर्य समाज से जुड़ गए इसके बाद से वो आज तक आर्य समाज के प्रचार-प्रसार में जुटे है.इसके साथ वह योग भी सिखाते है.आज भी वो उम्र के इस पड़ाव में 300 से अधिक योग क्रियायें आसानी से कर लेते है. स्वामी सर्वानंद मूल रूप में मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले है लेकिन उन्होंने बचपन में ही अपना घर छोड़ दिया था.