logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वीडियो- ट्रैफिक पुलिस ने अवैध पार्किंग से उठाई बाइक,युवक अपनी गाड़ी छोड़ने को तैयार नहीं


नागपुर- नागपुर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध पार्किंग को लेकर विरोध फिर एक बार दिखाई दिया है.बीते दिनों सदर इलाके में हुए एक वाकिये में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के विरोध में एक व्यक्ति टो की जा रही बाइक पर कार्रवाई के दौरान भी चढ़ा रहा.इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खासा वायरल हुआ था.अब एक नया और ताज़ा वीडियो वायरल हुआ है.जिसमे एक युवक ट्रैफिक पुलिस द्वारा जप्त की गयी बाइक में ही बैठा हुआ है.ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को अपने वाहन में उठा कर रख लिया बावजूद इसके युवक बाइक पर बैठा रहा.बताया जा रहा है की ये युवक जब ऐसा कर रहा था तभी पास में मौजूद कुछ लोगों और उसके दोस्तों ने वीडियो बना लिया।जो अब सोशल मीडिया में ख़ास वायरल हो रहा है.

यह घटना शुक्रवार शाम 7 बजे के क़रीब शहर के रामनगर चौक की है.यह युवक किसी काम से यहाँ आया हुआ था.इसी दौरान परिसर में अवैध पार्किंग की कार्रवाई ने आयी ट्रैफिक पुलिस की टीम और वाहनों को टो कर उठाने वाली एजेंसी ने युवक की बाइक को जप्त कर लिया। जिसके बाद युवक अपनी बाइक पर ही लगभग चिपककर बैठ गया.इस दौरान बनाया गया वीडियो अब ख़ास वायरल हो रहा है.जप्त की गयी बाइक को मीठा नीम दरगाह स्थित ट्रैफिक पुलिस के बूथ लाया गया.जहां 760 रूपए का चालान भरवां कर युवक की बाइक को छोड़ा गया.