logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

देखें तस्वीरें- नागपुर के गंगा जमुना परिसर के तहखाने जहां पुलिस को पेमेंट के लिए क्यूआर कोड स्कैनर लगे मिले


नागपुर- नागपुर की बदनाम गंगा जमुना बस्ती में अब देह व्यवसाय हाईटेक हो गया है.सोमवार को बस्ती के कई घरों में पुलिस द्वारा किये गए सर्च में पुलिस को ग्राहकों द्वारा की जाने वाली पेमेंट के लिए क्यूआर कोड स्कैनर लगे दिखें।
सोमवार की सर्च को लीड करने वाले लकड़गंज थाने के पुलिस निरीक्षक पराग पोटे ने बताया की यह पहला मौका है जब पुलिस को गंगा जमुना में पेमेंट के लिए इस तरह की व्यवस्था किये जाने की जानकारी निकल कर सामने आयी है.
पुलिस यह सर्च 14 साल की उस लड़की की शिकायत के आधार पर किया है जो खुद थाने पहुंची थी और ख़ुलासा किया की उसे किस तरह जबरन देह व्यवसाय के दलदल में घसीटा जा रहा है.पुलिस ने इस  किशोरी का रेस्क्यू किया है.अब इसके माँ-बाप का पता लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है.
सोमवार को किये गए सर्च में पुलिस को कई तहख़ाने बरमाद हुए है.जहां यह धंधा फ़लफूल रहा था.