logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वडेट्टीवार ने सरकार पर युवाओं को गुमराह करने का लगाया आरोप, कहा- तलवार के साथ उद्योग भी लाएं


नागपुर: राज्य के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जगदंबा तलवार को वापस महाराष्ट्र लाने का बात कही है। इस ऐलान के बाद से विपक्षी दल और उनके नेता लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार ने टिप्पणी करते हुए राज्य सरकार पर युवाओं को गुमराह करने और उनकी भावनाओं पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, सरकार तलवार के साथ उद्योग भी लाए जिससे युवाओं को रोजगार मिले।

शुक्रवार को इस मामले पर बयान जारी करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज की जगदंबा तलवार को वापस लाने का निर्णय बेहद आनंद का विषय है, हम सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हैं। लेकिन महाराष्ट्र से जो उद्योग बाहर गए उससे यहां के युवाओं और राज्य का बड़ा नुकसान हुआ है। सरकार तलवार के साथ उद्योग भी लाए, जिससे यहाँ के युवाओं को रोजगार मिलेगा।

भावनाओं पर कर रही राजनीति

शिंदे-फडणवीस सरकार पर भावनाओं के साथ खेलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "लगातार उद्योग के बाहर जाने के कारण महाराष्ट्र को बड़ा नुकसान हुआ है। इतने महत्वपूर्ण विषय को बाजू में रखकर जनता की भावनाओं पर जो राजनीति सरकार कर रही है उसे युवा देख रहे हैं और इससे उन्हें काफी पीड़ा है। उन्होंने आगे कहा, सरकार इन सब को छोड़कर तलवार के साथ उद्योग भी लाए जिससे न युवाओं के हाथो में रोजगार मिलेगा, बल्कि महाराष्ट्र का विकास भी होगा।"