logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती के शिवनगांव में फिर भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Akola: राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका चुनावों के लिए बना रहीं मजबूत मोर्चा ⁕
  • ⁕ Wardha: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को उड़ाया, एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक ⁕
  • ⁕ राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का तंज, कहा - पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता ⁕
  • ⁕ विदर्भ में ठंड का असर बरकरार, नागपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट, गोंदिया 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला ⁕
  • ⁕ Nagpur: UCN न्यूज़ की खबर का असर; सिंचाई विभाग की 5 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़े का मामला, हरकत में प्रशासन ⁕
  • ⁕ Amravati: दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से दहला शहर, खोलापुरी गेट के सब्जी मंडी इलाके की घटना ⁕
  • ⁕ Gondia: अवैध रेत उत्खनन पर अब निर्णायक प्रहार, वैनगंगा नदी का होगा अंतरराज्यीय सीमांकन ⁕
  • ⁕ भाजपा कार्यालय में आज से उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू, विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ मनपा के बाद ZP–पंचायत समिति चुनाव जल्द जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना ⁕
Nagpur

नागपुर में ठंड ने तोड़ा इस सीजन का रिकॉर्ड, पारा 10.8 डिग्री तक लुढ़का


नागपुर: नागपुर में इस बार ठंड ने अपनी दस्तक समय से पहले दे दी है। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम पारा है। हैरानी की बात यह है कि नवंबर महीना अभी आधा ही बीता है, और जो ठंड दिसंबर में पड़ती थी, वह अब नवंबर में ही पड़ने लगी है। इससे नागरिकों को कड़ाके की सर्दी का अचानक सामना करना पड़ा।

सुबह के समय शहर में तेज ठंडी हवाएँ और हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। दोपहिया वाहन चालकों और सुबह-सवेरे काम पर निकलने वालों के लिए ठंड खास परेशानी लेकर आई। कई इलाकों में लोगों ने अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश की।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी भारत से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में यह तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। यदि आसमान इसी तरह साफ रहा और हवाओं की दिशा में बदलाव नहीं हुआ तो पारा और नीचे जाने की पूरी संभावना है।

गर्म कपड़े खरीदने बाजारों में बढ़ी भीड़

ठंड बढ़ते ही बाजारों का माहौल भी बदल गया है। शनिवार और रविवार को कपड़ों की दुकानों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। जैकेट, स्वेटर, मफलर और टोपी जैसे गर्म कपड़ों की बिक्री में अचानक तेजी आई है। शहर के मुख्य बाजार जैसे सीताबर्डी, धारम्पेठ और महल सहीत में खरीदारी पूरे दिन जारी रही। वहीं गणेशपेठ स्थित तिब्बत बाजार में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और गर्म कपड़े खरीदते दिखाई दिए।