logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मौसम ने ली करवट; नागपुर में हो रही जोरदार बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत


नागपुर: बुधवार को नागपुर शहर में अचानक मौसम ने करवट ली और शाम के समय शुरू हुई जोरदार बारिश ने दस्तक दी। पिछले कुछ दिनों से झुलसाने वाली गर्मी और उमस झेल रहे लोगों के लिए यह बारिश राहत की बौछार बनकर आई। शहर के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मूसलधार बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया।

बारिश के दौरान आसमान में बिजली चमकी और तेज गड़गड़ाहट से वर्षा शुरू रही। शाम को लगभग साढ़े 4 बजे से शुरू हुई बारिश कुछ घंटो तक चल रही। सिविल लाइन्स, धरमपेठ, सतरंजीपुरा, मानकापुर, अजनी, सीताबर्डी समेत कई इलाकों में बारिश ने सड़कों को सराबोर कर माहौल खुशनुमा कर दिया। बारिश से हालांकि ट्रैफिक की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई, लेकिन लोगों ने राहत की सांस ली।

मौसम विभाग ने पहले ही इस सप्ताह प्री-मानसूनी बारिश की संभावना जताई थी और बुधवार की बारिश उसी का हिस्सा मानी जा रही है। विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में और भी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर भी बारिश का स्वागत करते हुए तस्वीरें और वीडियो साझा किए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोगों में बारिश को लेकर उत्साह देखा गया। कुल मिलाकर, नागपुर की यह बारिश केवल मौसम में ही नहीं, बल्कि लोगों के मन में भी ठंडक लेकर आई है।