logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पूर्व विदर्भ में अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; प्रशासन ने की नागरिकों से सतर्क रहने की अपील


नागपुर: मौसम विभाग ने पूर्व विदर्भ में अगले 24 घंटे के लिए भारी से लेकर अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली, गोंदिया और नागपुर जिलों में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण बारिश का जोर बढ़ सकता है। इस कारण अगामी 24 घंटे में पूर्वी विदर्भ में जोरदार बारिश होगी। इसके चलते नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं। इस दौरान तेज हवा और बिजली गिरने का भी अंदेशा है।

नागरिक रहे सतर्क, प्रशासन की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, ओवरफ्लो नालों और पुलों के पास न जाएं, बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित जगह पर शरण लें और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे फसल और पशुधन को सुरक्षित स्थान पर रखें।

सितंबर महीने में होगी ज्यादा बारिश

ज्ञात हो कि, मौसम विभाग ने नागपुर सहीत विदर्भ में सितंबर महीने में औसत से ज्यादा बारिश का अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर महीने में औसत बारिश की तुलना में ज्यादा बारिश होगी।