logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बुधवारी बाजार EV चार्जिंग स्टेशन परियोजना शुरू; स्थल की सफाई, ध्वस्तीकरण और अतिक्रमण हटाने पर चर्चा


नागपुर: बुधवारी बाजार, सक्करदरा स्थित ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) चार्जिंग स्टेशन परियोजना के कार्यारंभ हेतु आज किक-ऑफ मीटिंग (KOM) का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी ने की। इस बैठक में नागपुर महानगरपालिका के विद्युत, एस्टेट, प्रोजेक्ट एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान परियोजना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिनमें स्थल से जेसीबी वाहन एवं कचरा मशीन को हटाना, परिसर की कंपाउंड वॉल का ध्वस्तीकरण, वृक्षों की न्यूनतम कटाई सुनिश्चित करना तथा स्थल की संपूर्ण सफाई व्यवस्था शामिल थी।

मनपा उपयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संपन्न किए जाएं। इस परियोजना के माध्यम से शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आवश्यक चार्जिंग अवसंरचना विकसित होगी, जिससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और नागपुर को हरित परिवहन के क्षेत्र में एक नई दिशा प्राप्त होगी।