logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

24 घंटे पानी आपूर्ति योजना का क्या हुआ? केंद्रीय मंत्री गडकरी ने योजना की समीक्षा, जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश


नागपुर: नागपुर में 24x7 जलापूर्ति योजना के तहत पानी की टंकियों का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें से कुछ टंकियों का काम अभी पूरा होना बाकी है। कुछ का काम पूरा हो चुका है, वहीं जलापूर्ति का परीक्षण चल रहा है। शहर में रहे कार्यो की समीक्षा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने अधिकारीयों से योजान को लेकर सवाल किया साथ ही जल्द से जल्द काम पूरा करने का आदेश दिया। 

केंद्रीय मंत्री के निजी निवास पर आयोजित बैठक में विधायक कृष्णा खोपड़े, नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी, एमएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक ब्रजेश दीक्षित, अतिरिक्त मनपा आयुक्त वसुमना पंत, ओसीडब्ल्यू के सीईओ नीलेश सिंह शामिल हुए।

कुल 32 पानी की टंकियों में से 29 का काम पूरा हो चुका है। एक पानी की टंकी का निर्माण अभी पूरा होना बाकी है। जबकि अन्य दो जल निकायों का निर्माण पूरा हो चुका है, परीक्षण अभी भी जारी है। इन जलाशयों का शीघ्र संचालन सुनिश्चित किया जाए और नागरिकों को सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, इस पर ध्यान दिया जाए। विशेषकर पूनापुर और भरतपुर स्मार्ट सिटी क्षेत्रों में, चार टंकियों का निर्माण और क्रियान्वयन जल्द पूरा करने का आदेश भी केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दिया। 

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने दवाखाना, नेताजी मार्केट, कॉटन मार्केट - चरण 1, ऑरेंज मार्केट - चरण 1, इतवारी बाजार आदि महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की भी समीक्षा की। इन परियोजनाओं का कार्य एमएसआईडीसी को दिया गया है। इस दौरान अधिकारीयों ने बताया कि, दवाखाना और कॉटन मार्केट के कार्य के लिए निविदाएँ जारी कर दी गई हैं। गडकरी ने अधिकारियों को इन परियोजनाओं में क्षेत्र के अधिकृत भूमिधारकों, पट्टाधारकों और लाइसेंसधारियों को शामिल करने और आगे की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।