logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सचिन वाझे के आरोप के बाद राज्य की सियासत गरमाई, अनिल देशमुख बोले- वाझे ने जो कुछ भी कहा वो फडणवीस की चाल


नागपुर: मुंबई के बर्खास्त पुलिस अधिकारी और 100 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में आरोपी सचिन वाझे ने बयान दिया है कि जो कुछ भी हुआ है, उसके सबूत मौजूद हैं। पैसा अनिल देशमुख पीए के जरिए जाता था। इस बात पर पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि ये सब देवेंद्र फडणवीस की चाल है। 

अनिल देशमुख ने कहा, “सचिन वाझे ने जो कहा वह फड़णवीस की चाल है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सचिन वाझे के बारे में बात करते हुए कहा कि वह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, दो हत्याओं का आरोपी है, उसकी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता। फड़णवीस उसके जरिए मुझ पर आरोप लगा रहे हैं।”

100 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के साथ सचिन वाझे 2021 के एंटीलिया बम कांड और मनसुख हिरेन हत्या मामले में भी आरोपी हैं। वाझे ने कहा था कि जो कुछ भी हुआ है, उसके सबूत मौजूद हैं। अनिल देशमुख पीए के ज़रिए पैसे जाते थे, सीबीआई के पास सबूत हैं और मैंने देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र भी लिखा है। मैंने सारे सबूत जमा कर दिए हैं। मैं नार्को टेस्ट लिए तैयार हूं। मैंने जो पत्र लिखा है, उसमें मैंने जयंत पाटिल का नाम भी दिया है।

वहीं, भाजपा विधायक परिणय फुके ने कहा है कि सचिन वाझे नार्को टेस्ट की मांग कर रहे हैं, नार्को टेस्ट के बाद सब दूध का दूध, पानी, पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अनिल देशमुख ने फड़णवीस पर आरोप लगाया। मैं कोर्ट जाऊंगा क्योंकि मुझे सबूत मिले हैं कि उन्होंने कलकत्ता समेत कई जगहों पर निवेश किया है। फुके ने कहा कि जिस वाझे पर 2019 में इन्हें भरोसा था, अब ये उसकी बात पर प्रश्न उठा रहे हैं।  

देखें वीडियो: