logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर-मौदा-भंडारा हाई-वे टी-पॉइंट पर कब बनेगा फ्लाईओवर, नागरिक पूछ रहे सवाल


नागपुर: रबाडीवाला टी प्वाइंट हाईवे पर एक ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय कई वर्षों से लंबित है। इसको लेकर नागरिकों ने कई बार संबंधित विभाग सहित प्रशासन और राष्ट्रीय महामार्ग विकास प्राधिकरण को कई बार निवेदन दिया है, लेकिन उसके बावजूद संबंधित विभाग लगातार उसकी अनदेखी कर रहा है। जिसको लेकर अब नागरिकों में गुस्से का माहौल और वह सवाल पूछ रहे हैं कि कब ये फ्लाईओवर का निर्माण होगा।

जिले में मौदा बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र में से एक है। तहसील होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौदा अपने किसी न किसी काम से आते रहते हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने मौदा शहर के अंदर आने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय महामार्ग देश के व्यस्त महामार्गों मेसे एक है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। वहीं उनकी रफ़्तार भी काफी होती है। जिसके कारण लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं सड़क पार करते समय कई दुर्घटना हुई भी हैं, जिस्मे लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी है।