logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर-जबलपुर रोड पर मिला विश्व तीसरा मैग्नेटिक हिल!


नागपुर: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के धुमा से गुजरने वाले नागपुर-जबलपुर महामार्ग पर चुम्बकीय क्षेत्र का पता चला है। जहां वाहन बिना स्टार्ट के 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने लगते हैं। इस बात का दावा शहर के नेचुरोपैथी चिकित्सा डॉ. नरेश दायनी ने किया है। अगर यह दावा सही है तो दुनिया का तीसरा मैग्नेटिक हिल होगा। इसके पहले लद्दाख और कैलिफोर्निया में मैग्नेटिक क्षेत्र मौजूद है।

डॉ. ईरानी ने बताया कि, एक साल पहले वह सड़क मार्ग से अपने ससुराल कटनी जा रहे थे।  लगातार गाड़ी चलाने के दौरान थोड़ी थकावट हो गई थी। तरोजाता होने के लिए मैंने गाड़ी रोकी और बाहर आकर खड़ा हो गया। तभी मैंने देखा की मेरी गाड़ी ढलान के बजाय पहाड़ी की तरफ बढ़ रही थी। अचानक हुई इस घटना से वह काफी चौकें।

उन्होंने आगे बताया कि, इस पाहडी के 150-250 मीटर क्षेत्र में यह चुंबकीय क्षेत्र है। जहां वाहन 30 से 40 किलोमीटर की रफ़्तार से गाडी चलती हैं। मैंने कई बार यहाँ से जाते हुए इसे महसूस किया है। डॉ. ईरानी ने सरकार से इस क्षेत्रों को विकसित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, सरकार अगर क्षेत्र का विकास करेगी तो दुनिया भर के पर्यटक यहां आएंगे। इससे न लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही आसपास के क्षेत्र का अच्छा विकास होगा।