logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बाथरूम में कैमरा छुपाने वाले युवक को दो साल की सज़ा


नागपुर: लड़की सुबह अपने घर में बने बाथरूम में नहाने जाती है. तभी उसे वहां मोबाइल फोन दिखाई देता है जब वह फोन को चेक करती है तो उसके होश उड़ जाते है क्यूंकि फोन का कैमरा शुरू था. इसके बाद जब वह मोबाइल को चेक करने लगती है तो दरवाज़े पर एक युवक खड़ा होता है. पीड़िता ने उसे देखकर चिल्लाया तो उसकी बहन पास आयी. जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता और उसकी बहन को मोबाइल देने के लिए धमकाया।

इस घटना के बाद पीड़िता ने उमरेड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। गिरफ़्तारी के बाद मामले की सुनवाई हुई और नहाते हुई लड़की की वीडियो फिल्म बनाने के आरोप में 25 वर्षीय आरोपी महेश मोरेश्वर डंभारे को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने दो वर्ष की सजा और दो हजार रूपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।