logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामले को देख केंद्र का बड़ा निर्णय; अब कॉल आने पर Unknown नहीं, दिखेगा नाम


नई दिल्ली: मोबाइल जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है।  मोबाइल फोन के बिना नहीं रह सकते। मोबाइल संचार का एक बहुत ही सरल, सुविधाजनक और लागत प्रभावी साधन है। लेकिन यह जितना सुविधाजनक है उतना ही इसके दुष्परिणाम भी है। पिछले कुछ सालों में साइबर फ्रॉड मामले में एक एक वृद्धि हुई है। जिसमें अपराधी अननोन नंबर से कॉल कर लूटने या परेशान करने की कोशिश करते हैं। अक्सर हमें स्पैम कॉल्स आती हैं। उन स्पैम कॉल्स के जरिए नागरिकों से उनके बैंक खातों से जुड़ी निजी जानकारी मांगी जाती है। केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन के जरिए इस तरह के अनाचार पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को अहम कदम उठाया है।

केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग ने बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है। जिसके अनुसार, अब फोन पर अब Unknown नहीं बल्कि सिर्फ कॉल करने वाले का नाम दिखेगा। केंद्र सरकार के नए फैसले के मुताबिक फोन करने वाले का सीधा नाम मोबाइल स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा। दूरसंचार विभाग ने कहा है कि सिम कार्ड खरीदते वक्त जिस व्यक्ति का नाम फॉर्म में होगा उसका नाम मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा।

साइबर फ्रॉड रोकने में मिलेगी मदद

यह सरकार का एक बहुत बड़ा और अहम फैसला माना जा रहा है। खासतौर पर इससे साइबर फ्रॉड के मामलों में कमी आएगी। इससे पुलिस को मोबाइल फोन के जरिए अनजान नंबर से कॉल करने वाले की जानकारी आसानी से हासिल करने में मदद मिलेगी। साथ ही अपराधियों को पकड़ने में भी आसानी होगी। 

नहीं पड़ेगी किसी एप की जरुरत

दिलचस्प बात यह है कि दूरसंचार विभाग के इस फैसले से नागरिकों को अब बिना किसी एप के अपने मोबाइल फोन पर आये अननोन नंबर किसका है पता करने की सुविधा मिलेगी। यह निर्णय सीधे कॉल करने वाले के नाम को प्रकट करेगा, जिससे कॉल उठाने वाला व्यक्ति सतर्क हो जाएगा कि आगे वाला कौन है और उससे कैसे बात करनी है।