logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

क्लीनचिट मिलते ही दहाड़े धीरेन्द्र शास्त्री, कहा- सनातन का प्रचार अंधविश्वास नहीं


भोपाल: अंधश्रद्धा और जादू टोना के आरोप से नागपुर पुलिस ने धीरेन्द्र शास्त्री को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने कहा कि, बागेश्वर सरकार के कार्यक्रम में किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन नहीं किया गया है। पुलिस ने राहत मिलने के बाद धीरेन्द्र शास्त्री ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दहाड़े ते हुए कहा कि, "सनातन का प्रचार करना किसी भी तरह से अंधविश्वास नहीं है।"

छतरपुर में पत्रकारों से बात करते हुए धीरेन्द्र शास्त्री कहा, “सनातन का प्रचार करना, बागेश्वर धाम का प्रचार करना और बजरंगबली का प्रचार करना अंधविश्वास नहीं है। अगर ऐसा है तो देश के अंदर जितने भी हनुमान चालीसा पढ़ने वाले हैं, उन्हें जेल में डाल देना चाहिए। हमने कानून पर भरोसा था। आज नागपुर के पुलिस कमिश्नर ने भी कह दिया कि, कोई अंधविश्वास फैलाया।” उन्होंने आगे कहा, "रामचरितमानस को राष्ट्रीय धर्म घोषित कर देना चाहिए. तभी भारत विश्व गुरु बनेगा और तभी सामाजिक समरसता होगी।"

क्या कहा पुलिस ने?

नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, "श्याम मानव ने जो आरोप बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के आरोप लगाए हैं। उसको लेकर हमने करीब छह घंटे की फुटेज को ध्यान से देखा। वीडियोज की बारीक तरीके से जांच वहिनी पुलिस द्वारा की गई। इसमें हमें कुछ नहीं दिखा जिससे अंधश्रद्धा को फैलाया जा रहा है या अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून 2013 का उल्लंघन हो रहा है। इससे हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि उनके द्वारा किसी तरह का अंधविश्वास नहीं फैलाया जा रहा है। इसकी जानकारी हम उनके पास पहुंचा रहे हैं।”