logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Gujarat Assembly Election: दूसरे चरण का मतदान हुआ समाप्त, आठ दिसंबर को आएंगे परिणाम


अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के लिए मतदान समाप्त हो गया। इस साल विधानसभा में दो चरणों में मतदान हुआ। पहला चरण एक दिसंबर को मतदान हुआ था, वहीं दूसरे चरण का मतदान आज हुआ। इस चरण में 60 प्रतिशत तक का मतदान हुआ है। हालांकि, चुनाव आयोग की तरफ से अभी तक फ़ाइनल आकड़ा सामने नहीं आया है। मतदान समाप्त होने के बाद आठ दिसंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे।

किन-किन जिलों में हुआ था मतदान:

दूसरे चरण में गुजरात के 14 जिलों में मतदान हुआ था। जिसमें बनासकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, छोटा उदयपुर, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, आनंद, खेड़ा, महिसागर, पंचमहल, दाहोद और वडोदरा शामिल है।