logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

एनसीपी में नहीं सब ठीक! अजित पवार के नाराज होने की चर्चा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नहीं मिला बोलने का मौका


नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) एक तरफ लोकसभा चुनाव में भाजपा (BJP) को हराने का दम भर रही है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी के अंदर सब सही नहीं चल रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष अजित पवार (Ajit Pawar) के नाराज होने की जानकारी सामने आई है। इसी के साथ नई दिल्ली में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने अपनी बात रखी, लेकिन अजित पवार को बोलने तक का मौका नहीं मिला है। जिसके कारण पवार के दो बार व्यासपीठ छोड़ कर बाहर निकल गए। 

वास्तव में क्या हुआ?


मिली जानकारी के अनुसार एनसीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के तमाम बड़े नेताओं के भाषण हुए। लेकिन इसमें अजित पवार को शामिल नहीं किया गया। घोषणा की गई थी कि जयंत पाटिल इस सत्र में शरद पवार के भाषण से पहले बोलेंगे। उस वक्त कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि अजित पवार को बोलने दीजिए। जब कार्यकर्ता घोषणा कर रहे थे तो अजीत पवार वहां से चले गए।

जयंत पाटिल के भाषण के बाद अजित पवार का नाम लिया गया। लेकिन अजीत पवार उस वक्त हॉल में मौजूद नहीं थे। चूंकि अजीत पवार हॉल में नहीं थे, सुप्रिया सुले उन्हें लेने के लिए निकलीं। वह अजीत पवार को वापस हॉल में ले आई। लेकिन तब तक शरद पवार का समापन भाषण शुरू हो चुका था। इस वजह से वह इस समारोह में भाषण नहीं दे पाए।

यह भी पढ़ें: