logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

Amit Malviya Fake News Case: सिद्धार्थ वरदराजन और एमके वेणु की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने घर पर मारा छापा


नई दिल्ली: न्यूज़ पोर्टल द वायर (The Wire) के संस्थापक सिद्धार्थ वरदराजन (Siddharth Varadarajan) और एमके वेणु (MK Venu) सहित अन्य की मुश्किलें बढ़ती जारही है। भाजपा नेता अमित मालवीय (Amit Malviya) को लेकर लिखी गई फेक न्यूज़ को लेकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को दोनों के आवास पर छापा मारा। अपनी इस रेड में दिल्ली पुलिस ने दोनों के आवासों से मोबाइल, लैपटॉप सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी।

किसी की गिरफ़्तारी नहीं

दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा, अभी तक किसी कॉम गिरफ्तार नहीं किया गया है, केबल नोटिस जारी किया गया है। क्राइम ब्रांच अभी मामले की जांच कर रही है।

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों द वायर न्यूज़ पोर्टल ने अमित मालवीय को लेकर एक रिपोर्ट लिखी थी ,जिसमें पोर्टल ने दावा किया था कि, भाजपा आईटी सेल प्रमुख अपनी मर्जी से किसी भी सोशल मीडिया कोई भी पोस्ट को हटवा सकते हैं। इसी पोस्ट को लेकर मालवीय ने वायर के प्रमुख संपादक समेत कई के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में मालवीय ने दावा किया था कि, जाली दतावेजो के जरिए पोस्ट लिखा गया, जिससे मेरी प्रतिष्ठा को खराब और धूमिल करने का प्रयास किया गया।