logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

नितीश कुमार पर अमित शाह का बड़ा हमला, कहा- राजनीति में आने के बाद कई को दिया धोखा, लालू जी सावधान रहें


पूर्णिया: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला बोला है। पूर्णिया में आयोजित जन भावना महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, राजनीति में आने के बाद नितीश कुमार ने कईयों को धोखा दिया है। इसी के साथ उन्होंने लालू यादव को सावधान करते हुए कहा कि, नीतीश बाबू कल आपको छोड़कर कांग्रेस की गोद में बैठ सकते हैं। ज्ञात हो कि, राज्य में सत्ता परिवर्तन होने और नीतीश के आरजेडी के साथ जाने के बाद अमित शाह का यह पहला बिहार दौरा है।   
 

शाह ने कहा कि, "आज जब मैं यहां सीमावर्ती जिलों में हूं, लालू यादव (राजद प्रमुख) और (सीएम) नीतीश कुमार की जोड़ी के पेट में दर्द है। वे अशांति फैलाना चाहते हैं। लालू जी की गोद में बैठे नीतीश जी के साथ, मैं यहां आपको बता रहा हूं कि सीमावर्ती जिले भारत का हिस्सा हैं; डरो मत।"  
 

नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि, "क्या राजनीतिक गठजोड़ बदलकर पीएम बन सकते हैं नीतीश बाबू? राजनीति में आने के बाद से उन्होंने कई लोगों को धोखा दिया है। लालू जी, सावधान रहें कि नीतीश बाबू कल आपको छोड़कर कांग्रेस की गोद में बैठ सकते हैं।"  
 

उन्होंने आगे कहा, "2014 में, आपके (बिहार सीएम नीतीश कुमार) के पास केवल 2 लोकसभा सीटें थीं, 'ना घर के रहे थे, न घाट के'। 2024 के लोकसभा चुनाव आने दें, बिहार की जनता लालू-नीतीश की जोड़ी का सफाया कर देगी। हम 2025 के चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ यहां सत्ता में आने जा रहे हैं।"  
 

'जन भावना महासभा' को संबोधित को संबोधित करते हुए कहा, "बिहार की जनता ने आपको (सीएम नीतीश कुमार) लंबे समय तक संदेह का लाभ दिया, अब वे जानते हैं कि इस बार न तो लालू की पार्टी आएगी और न ही आपकी पार्टी। केवल इस बार बिहार में पीएम मोदी का कमल खिलेगा।"  
 

चारा घोटाले के आरोपियों को कैसे पकड़ोगे

चारा घोटाले के आरोप पर जेडीयू नेताओं को घेरते हुए शाह ने पूछा कि, मैं नीतीश कुमार और नए मंत्री ललन सिंह से पूछना चाहता हूं, चारा घोटाले में लिप्त लोग आपकी कैबिनेट में मंत्री बने, आप उन्हें कैसे पकड़ेंगे? और फिर वह (सीएम) लालू के दबाव में सीबीआई पर प्रतिबंध लगाने के बारे में सोचने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार पर मंडरा रहा है 'जंगल-राज' का खतरा।"