logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

शशि थरूर के नामांकन में हुए शामिल आशीष देशमुख,संगठन के चुनाव में पारदर्शिता की कर चुके है वकालत


नागपुर: महाराष्ट्र कांग्रेस महासचिव और काटोल से पूर्व विधायक आशीष देशमुख ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर का समर्थन किया है। शुक्रवार को थरूर के नामांकन के दौरान वह कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद रहे। मिली जानकारी के  अनुसार, देशमुख थरूर के प्रस्तावक के तौर पर शामिल हुए थे। ज्ञात हो कि, आशीष देशमुख पिछले कई दिनों से कांग्रेस आलाकमान और अपनी पार्टी के कामकाज़ और परंपरा से नाराज चल रहे हैं। कई मौके पर उन्होंने इसे लेकर अपनी नाराजगी जताई भी है। देशमुख अपने इस रुख के बीच अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए थरूर के साथ खड़े हो गए है.इस चुनाव में थरूर के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उम्मीदवार हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की परंपरा बदलने की उठा चुके है मांग 
देशमुख राष्ट्रीय स्तर के संगठन की तरह  महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भी चुनाव कराये जाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव में लोकतांत्रिक नियमों का पालन किया जाता है, वहीं ये नियम का उपयोग राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नहीं किया जाता है.उन्होंने ये भी कहा था कि, क्षेत्रीय पदाधिकारियों का चुनाव कांग्रेस के संविधान के अनुरूप नहीं है।अब भी समय नहीं बीता। राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरह, महाराष्ट्र सहित प्रत्येक राज्य के क्षेत्रीय अध्यक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से चुना जाना चाहिए।