logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

रंगों से होती है दुर्घटना? आनंद महिंद्रा ने बताया क्या है असली कारण


नई कार खरीदते समय जरूरी बातों का खास ध्यान रखा जाता है। ग्राहक कार के रंग पर विशेष ध्यान देते हैं। कुछ लोग काले रंग की कारें पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि काले रंग की कारों के एक्सीडेंट होने की संभावना ज्यादा होती है।

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स की इस रिपोर्ट के मुताबिक, काले रंग की कार में 47 फीसदी दुर्घटना का खतरा होता है। उसके बाद ग्रे रंग की कारों में 11 फीसदी, सिल्वर रंग की कारों में 10 फीसदी और नीले और लाल रंग की कारों में 7 फीसदी दुर्घटना का खतरा होता है। उसकी तुलना में इस रिपोर्ट में सफेद रंग को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। कहा जाता है कि इस रंग की कारों में दुर्घटनाओं का खतरा कम होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीले, नारंगी और सोने के रंग की कारों में भी दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है।

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स की रिपोर्ट का मजाक उड़ाया है। आनंद महिंद्रा ने कहा है कि रिपोर्ट में दी गई यह जानकारी पूरी तरह से झूठी है। उन्होंने इस रिपोर्ट के ट्विटर पेज पर इस बात की जानकारी दी है। 

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर नेटिज़न्स ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने महिंद्रा की प्रतिक्रिया का समर्थन किया है। इस रिपोर्ट का कोई वैज्ञानिक दृष्टिकोण नहीं है, इस तरह की कई प्रतिक्रियाएं आनंद महिंद्रा के ट्विटर पर नेटिज़न्स द्वारा दी गई हैं।