logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Corona BF 7 Variant: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा- आज से जरूरी पाबंदियां होंगी लागू


नई दिल्ली: चीन सहित दुनिया भर में कोरोना के मामलों में हुई वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार एक्टिव मोड़ पर आ गई है। सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर सचेत रहने का आदेश दिया है। कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए जरुरी कदम उठाना की तैयारी कर ली है। जिसके तहत सरकार आज से ही कुछ जरुरी कदम उठा सकती है। इस बात की जानकारी गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मनसुख मंडाविया ने दी।

एक निजी समाचार पत्रिका से बात करते हुए मंडाविया ने कहा, "इस बार भी हमने दूसरे देशों के मुकाबले कोविड को बेहतर तरीके से हैंडल किया। हमारे पास अनुभव है इसलिए हम इस बार भी इसे अच्छे से हैंडल करेंगे। उन्होंने कहा- देश में आज से जरूरी पाबंदियां लागू हो जाएंगी। हम लापरवाह नहीं हो सकते, तत्काल कार्रवाई करें।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, "चीन में श्मशान भूमि में लाशों की भीड़ लगी हुई है। दूसरी लहर में भी भारत की स्थिति चीन जितनी खराब नहीं थी। वहां कहर बरपाने वाला वायरस और खतरनाक होता जा रहा है।