logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Kanjhawala Death Case: मृतक की दोस्त ने कहा- शराब के नशे में थी, गाड़ी चलाने की कर रही थी जिद


नई दिल्ली: कंझावला मामले ने पुरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि, जांच में रोजाना इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को एक और बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके तहत मृतक युवती ने हादसे के पहले शराब पी थी। शराब के नशे में वह गाड़ी चलाने की जिद कर रही थी, जिसको लेकर उसका और उसकी दोस्त का झड़गा हुआ था।

मृतक युवती की सहेली जो उस हादसे वाले रात उसके साथ मौजूद थी। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मृतक की सहेली ने बताया कि, "वह नशे की हालत में थी लेकिन दोपहिया वाहन चलाने पर जोर दे रही थी। कार से टकराने के बाद वह कार के नीचे आ गई, उसके साथ घिसटती चली गई। मैं डर गई और वहां से चली गई, किसी से कुछ नहीं बताया।"

युवती ने आगे बताया कि, “कार के टकराने के बाद मैं एक तरफ गिर गई। मेमेरी दोस्त कार के नीचे फंस गया। कार में मौजूद पुरुष जानते हैं कि युवती उनकी कार के नीचे फंसी हुई थी। हादसे के बाद मैंने पुलिस को सूचना नहीं दी लेकिन घर चली गई।”

मृतक युवती का हुआ अंतिम संस्कार

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में युवती एक शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद दूसरे दिन युवती के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शमशाम घाट पर मौजूद रहे।

युवती के साथ नहीं हुआ रेप

युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसके तहत युवती की मौत  सिर, रीढ़, बाएं फीमर, दोनों निचले अंगों में मौत का सदमा और रक्तस्राव बताया गया है। रिपोर्ट में युवती के साथ रेप किए जाने की भी पुष्टि नहीं हुई है।