logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

मोबाईल कॉलिग के दौरान अब नंबर से साथ दिखेगा फोन करने वाले का चेहरा


नई दिल्ली:केंद्र सरकार ने ऑनलाईन फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक अहम निर्णय लिया है.जिसके अंतर्गत आने वाले समय में कॉलर आयडी के साथ अब फोटो भी दिखाई देगी। ज्ञात हो की बीते दिनों फर्जी नंबरों के ग़ायब हो जाने के आशय के साथ दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई ने एक योजना लागू किये जाने की जानकारी दी थी.दावा है की इस योजना के लागू हो जाने के बाद कॉलर आयडी प्रणाली और अधिक प्रभावी हो जायेगी। इस योजना के तहत एक ऐसी व्यवस्था तैयार की जा रही है जिसके तहत फोन करने वाले व्यक्ति के मोबाईल नंबर से साथ उसका फोटो भी स्क्रीन पर दिखाई देगा। केवायसी के साथ इसे जोड़ा जायेगा। मोबाईल नंबर को आधार कार्ड से जोड़ा जायेगा। मौजूदा समय में ट्रयूकॉलर या अन्य किसी ऐप के माध्यम से फोन करने वाले व्यक्ति का नाम दिखाई देता है लेकिन यह वही होता जो व्यक्ति ने एप में डाला हो.लेकिन अब नई व्यवस्था में इस तरह की चूक नहीं होगी जो नाम आधार कार्ड में दर्ज होगा वही दिखाई देगा। सिम कार्ड लेते समय व्यक्ति को अपना फोटो खास तौर से कॉलिग की व्यवस्था में इस्तेमाल होने के लिए देना होगा। यही फोटो कॉलिंग के साथ फोन पर दिखाई देगी। अगर यह व्यवस्था लागू हो जाती है तो इससे सबसे अधिक फ़ायदा फर्जी कॉल पर लगाम लगाए जाने को लेकर होगा।ऐसा दावा ट्राई का है.