logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

Swaroopanand Saraswati Death: शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का निधन, 99 उम्र में ली अंतिम सांस


नरसिंहपुर: द्वारकाशारदा पीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती (Swaroopanand Saraswati) का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 99 वर्ष की उम्र में मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में उन्होंने अंतिम सांस ली। हालही में 3 सितंबर 2022 को उन्होंने अपना 99वां जन्मदिन मनाया था।



साई बाबा को भगवन मानने से कर दिया था इनकार 


शंकराचार्य स्वरूपानन्द सरस्वती विविध मुद्दों पर अपनी बात रखने के जाने जाते थे। उन्होंने साई बाबा को भगवान मांनने से इनकार कर दिया था। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री उमा भर्ती के साई बाबा को भगवान का जमकर विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि, "शास्त्रों और वेदों में साईं बाबा का कोई उल्लेख नहीं है", इसलिए उन्हें "हिंदू देवताओं के साथ पूजा नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने भगवान नहीं थे, वह सिर्फ एक मुस्लिम फकीर थे। इसी के साथ उन्होंने भारती से माफ़ी मांगने की मांग की थी। 


प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस पर बोल था हमला 


शंकराचार्य सरस्वती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की आलोचना कर चुके हैं।  मार्च 2016 में आरएसएस को लेकर उन्होंने कहा था कि, "आरएसएस हिंदुओं का नाम लेता है, लेकिन हिंदुत्व के प्रति उनकी कोई प्रतिबद्धता नहीं है। वे यह कहकर लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं कि वे हिंदुओं की रक्षा के लिए आए हैं। यह अधिक घातक है। भाजपा अब इस देश पर राज कर रही है। इससे पहले, यह कांग्रेस थी। लेकिन दोनों सरकारों के तहत, गोहत्या लगातार हो रही है। फिर भाजपा और कांग्रेस में क्या अंतर है?"